ऊंचाहार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में नगर में भव्य शिवशोभा यात्रा वा विशाल भंडारे का आयोजन

ऊंचाहार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में नगर में भव्य शिवशोभा यात्रा वा विशाल भंडारे का आयोजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊँचाहार/रायबरेली-रविवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवमंदिरों में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला, बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए हर हर महादेव का उद्घोष किया।इस दौरान जगह जगह प्रसाद वितरण व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मिर्जापुर एहारी स्थित बूढ़े नाथ बाबा मंदिर, हमीदपुर बड़ागांव स्थित गौरीशंकर मंदिर, खुर्रमपुर स्थित झारखंडेश्वर मंदिर, कस्बा स्थित महादेवन मंदिर समेत विभिन्न शिवमंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ऊंचाहार नगर में 
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में नगर में भव्य शिवशोभा यात्रा निकाली गई।झाकी इतनी मनमोहक थी लोगों की नजर हट ही नहीं रही थी।जिसकी शुरुआत कस्बे के महादेवन मंदिर से की गई, जो चौराहा, बस स्टैंड, सीएचसी होते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर समाप्त हुई।इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,भक्तों ने हर हर महादेव व जय श्री राम के नारे लगाए, वहीं इस शिवशोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान बजरंग बली, माता दुर्गा, भगवान शिव समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।यात्रा के समापन पर आयोजित भंडारे में लाखों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल, प्रधान धनराज यादव, पूर्व प्रधान लालचंद कौशल, मुन्ना तिवारी,राजू, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।