शहर के पार्क में स्थापित होगी संत गाडगे जी की मूर्ति: शत्रोहन सोनकर

शहर के पार्क में स्थापित होगी संत गाडगे जी की मूर्ति: शत्रोहन सोनकर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

मानव कल्याण में संत गाडगे जी का रहा बड़ा योगदान: अदिति सिंह

पैसे की तंगी में खाने के लिए थाली न हो,तो हाथ पर रखकर खाना खाए ~ संत गाडगे
           

संत गाडगे की 150वीं जयंती पर आयोजित की गई गोष्ठी, अंधविश्वास को दूर करने की प्रति रहे संकल्पित

रायबरेली-देश की दशा और दिशा देने के साथ ही समाज सुधारने में बड़ा योगदान देने वाले राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज जी की 150वीं जयंती जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। राष्ट्रसंत संत गाडगे की 150 वीं जयंती पर बहुजन शक्ति संघर्ष समिति एवं एससी, एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के एक होटल में सोमवार को मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी व सदर विधायक अदिति सिंह रही। विशिष्ट अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, वरिष्ठ सामाजिक चिंतक रामसजीवन, चंद्रशेखर तथा डॉ0शिवकुमार रहे। सभी अतिथियों ने स्वच्छता अभियान के महानायक, शिक्षा की व्यक्ति के जीवन में महत्ता बताने वाले, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को सबसे पहले स्वयं दूर कर तथा समाज के लोगों को इनसे दूर रहने का संदेश देने वाले अनेकों शिक्षालयों, चिकित्सालयों एवं धर्मशालाओं की आधारशिला रखने वाले बाबा संत गाडगे जी को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। 
           जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कहा संत गाडगे ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए इतना जोर दिया तथा चंदे से पैसे से देश में इतने संस्थान बनवाए कि सभी वर्ग के लोग पढ़ सकें। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि संत किसी एक जाति के नहीं होते हैं बल्कि संपूर्ण समाज के होते हैं ऐसे राष्ट्रसंत को मैं नमन करती हूँ, जिन्होंने चंदा लगाकर मानव के कल्याण के लिए इतने संस्थान बनवाए। उन्होंने समिति के सुझाव पर संत गाडगे प्रतिमा स्थल के जल्द ही सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया।
          विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि बाबा संत गाडगे जी ने समाज की जागृति के लिए इतना महान कार्य किया है इसका हमें गर्व है साथ ही इसका भी हमें गर्व है कि मैं भी उन्हीं के समाज में पैदा हुई और इन्हीं महापुरुषों की चेतना एवं संविधान की बदौलत यहां तक पहुंची हूँ। उन्होंने कहा कि हम लोग नगर पालिका के किसी पार्क में संत गाडगे की मूर्ति स्थापित की करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के क्षेत्र में एक पार्क को चयनित करके समिति हमें बता दे। हम जल्द ही नगर पालिका  में प्रस्ताव लाकर मूर्ति स्थापित कराने का प्रयास करेंगे। अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी ने कहा कि बाबा संत गाडगे जी एवं इनके जैसे महापुरुषों ने अपनी समतावादी दृष्टिकोण पर अथक मेहनत कर इस देश के निर्माण में अपना महत्तम योगदान देकर देश और देशवासियों पर बड़ा उपकार किया है इनकी सोच एवं विचारधारा से जन जन को अवगत कराना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित संत गाडगे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

इस मौके डॉ0 शिवकुमार, चंद्रशेखर, दिलीप  चौधरी, केआर रावत, रेखा चौधरी, सूरज यादव, चंदन सोनकर, राहुल निर्मल, अवनींद्र चौधरी, कामता प्रसाद, राहुल कन्नौजिया, जेपी रावत, महेश, दिनेश निर्मल आदि मिशनरी एवं चिंतकों ने बाबा संत गाडगे जी के जीवन संघर्ष, सामाजिक चेतना एवं योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन नीरज रावत व अजित चौधरी ने किया। 
इस मौके श्रीकांत दिवाकर, अनिल कांत, अश्वनी कनौजिया, विमल किशोर सबरा, सीएल गौतम, रितेश, समुझलाल धीमन, एलसी कन्नौजिया, संजय कनौजिया, जय करन, सर्वेश, आशाशरण, शोभाशरण, राम गोपाल, श्याम नारायण, राजू दिवाकर, कमलेश दिवाकर, संजय, राधेश्याम, धीरेन्द्र, मनीषा चौधरी, पूनम दिवाकर, रीना, रंजू आदि लोग उपस्थित रहे।

बॉक्स

इन बच्चों को किया सम्मानित

बहुजन शक्ति संघर्ष समिति एवं एससी, एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर विभिन्न अतिथियों ने मेडिकल परीक्षा पास करने वाली स्वाति चौधरी व आनंद चौधरी, मिरांडा कॉलेज में चयनित दिव्यांशी जयंत सहित विभिन्न बड़े कॉलेजों व परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले बच्चे निहारिका, कुशाग्रह, शिवानी आर्यन चौधरी, दीप शेखर, एंजेल सिंह, पुष्पांजलि, अंशिका, आर्यन, श्रष्टि, मानसी, अनुष्का, चित्रांश, शिप्रा, आराध्या, शिवानी जयंत, महिमा, एकलव्य, प्रखर, अमित, सारिका, स्वेता मौर्य आदि बच्चों का सम्मान किया गया।