ऊंचाहार:फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ऊंचाहार:फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली: पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊंचाहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने के मामले में एक पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अशोक कुमार उर्फ पप्पू पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल निवासी दर्जी मोहल्ला, ऊंचाहार और उर्मिला देवी (पत्नी रामाधार, निवासी ग्राम बढ़ा मिया काका पुरवा, ऊंचाहार के रूप में हुई है।
इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा किया था। ऊंचाहार पुलिस ने शुक्रवार को मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक श्री बाबू, महिला आरक्षी आकांक्षा कुशवाहा और महिला आरक्षी गुड्डी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस सतर्कता से क्षेत्र के भू-माफियाओं और जालसाजों में हड़कंप है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।