गैस सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा-तफरी रायबरेली में नमकीन बनाने वाले कारखाने में लगी आग
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-वि
रायबरेली- नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से बताई जा रही है आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में लीकेज होने के चलते हुआ हादसा आग लगने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू लालगंज कस्बे की अंबेडकर मार्ग की है घटना मुहल्ला स्थित नमकीन बनाने के कारखाने में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े। लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच गोदाम में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विस्फोट के तेज धमाके से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कस्बे के यशपाल कपूर मार्ग से सटे विकास नगर हरिशंकर नमकीन, चीनी के बतासे, गुड़ के सेव बेचने का काम करते हैं। बाजार में उनकी दुकान है, जबकि विकास नगर की सकरी गली में स्थित मकान में उन्होंने कारखाना बना रखा है।
शुक्रवार की सुबह कारखाने में खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देख अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरण व आस पास लगे सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान कारखाने में रखे बड़ी मात्रा में तेल व सिलेंडर में भी आग लग गई, जिससे अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विस्फोट की तेज आवाज से भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। लोगों ने करीब आधे घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसके बाद पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, लेकिन उनके पहुंचने के पूर्व ही स्थानीय लोग आग पर पूरी तरह काबू पा चुके थे। अग्निशमन दल के देर से पहुंचने को लेकर लोगो ने नाराजगी जताई। अग्निशमन दल प्रभारी मुकेश गिरि का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया था।

rexpress
