रायबरेली:अनियंत्रित होकर पलटा सवारियो से भरा ई रिक्शा , 6 लोग घायल , दो गंभीर

रायबरेली:अनियंत्रित होकर पलटा सवारियो से भरा ई रिक्शा , 6 लोग घायल , दो गंभीर

-:विज्ञापन:-


    
   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । सवारियां लेकर जा रहा एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर पलट गया, जिससे ई-रिक्शा में बैठी कल 6 सवारियां घायल हो गई ।घायलों में दो की हालत गंभीर है,जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
      यह हादसा राजमार्ग के किनारे  स्थित सब्जी मंडी के सामने हुआ है।बताया जाता है कि एक ई रिक्शा सवारियां भरकर ऊंचाहार से बाबूगंज की ओर जा रहा था।सब्जी मंडी के सामने ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शा में सवार वेदांत पब्लिक स्कूल की महिला शिक्षक वंदना शुक्ला निवासिनी प्यागपुर, लक्ष्य 8 वर्ष निवासी पयागपुर,लल्लन प्रसाद  निवासी सराय हरदो ,अनारकली निवासी फूल की बाग,किशोरी अनामिका और अनिरुद्ध कुमार पांडे निवासी गुरुदीन का पुरवा घायल हो गए। ई रिक्शा अनिरुद्ध कुमार चला रहा था ।घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वंदना और लल्लन प्रसाद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।