रायबरेली-बिजली समस्या पर भाजपा नेता ने अधिकारियों से बात कर बदलवाया टांसफार्मर

रायबरेली-बिजली समस्या पर भाजपा नेता ने अधिकारियों से बात कर बदलवाया टांसफार्मर

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -क्षेत्र के अरखा गांव और आसपास की बिजली समस्या के निदान के लिए भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेंद्र सिंह की मेहनत रंग लाई , ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने बिजली अधिकारियों से बात की और तत्काल अरखा गांव में दो बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है । 
   ज्ञात हो कि अरखा गांव और आसपास के गांवों में बिजली को लेकर भारी समस्या थी। लो वोल्टेज के साथ ट्रिपिंग से लोग परेशान थे । ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर गुरुवार को राजा जितेंद्र सिंह के आवास पहुंचे और उन्होंने अपनी पीड़ा बताई । जिस पर भाजपा नेता ने बिजली अधिकारियों से वार्ता की और तत्काल गांव में अवर अभियंता को भेजा गया । जिसके बाद अरखा गांव में दो ट्रांसफार्मर बड़ी क्षमता के लगवाए गए । इन ट्रांसफार्मरों में एक 63 केवीए का दूसरा 16 केवीए का है । इसी के साथ बिजली अधिकारियों वार्ता के क्रम में भाजपा नेता को आश्वासन दिया कि अरखा फीडर को दो भागों में विभाजित करके नया फीडर बनाया जा रहा है , जो इसी सप्ताह चालू हो जाएगा । जिससे फीडर का भार कम होगा । भाजपा नेता ने बताया कि इससे बिजली समस्या से राहत मिलेगी ।