रायबरेली- ऊंचाहार सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम रिश्वत मांगने का आरोप

रायबरेली- ऊंचाहार सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम रिश्वत मांगने का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

रायबरेली - ऊँचाहार-सरकारी योजनाओं में धांधली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, आयुष्मान कार्ड बनाने के एवज में कैंसर पीड़ित से रुपयों की मांग की गई है, अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज के लिए चलाई जा रही आयुष्मान योजना में रिश्वत की मांग की गई है।
दिलमनपुर मजरे डेलौली गाँव के श्यामू कैंसर पीड़ित हैं।उन्होंने बताया कि बुधवार को पत्नी रेखा के साथ सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आये थे, आरोप है कि सीएचसी में तैनात आयुष्मान मित्र ने कार्ड बनाने के एवज में उनसे चार हजार रुपये की मांग की, पीड़ित ने रुपये देने असमर्थता जताई, जिसके बाद आयुष्मान मित्र वहां से चला गया, जबकि पीड़ित के मुताबिक वो इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को देना प्राथमिकता है,मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर आयुष्मान मित्र के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जायेगी।