रायबराली-भारतीय जनता पार्टी मंडल व शक्ति केंद्र संयोजकों, विभिन्न मोर्चा की आवश्यक बैठक हुई संपन्न,,,,,

रायबराली-भारतीय जनता पार्टी मंडल व शक्ति केंद्र संयोजकों, विभिन्न मोर्चा की आवश्यक बैठक हुई संपन्न,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- नगर पंचायत ऊंचाहार स्थिति  वेदांत पब्लिक स्कूल  भारतीय जनता पार्टी मंडल व शक्ति केंद्र संयोजकों, विभिन्न मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा श्री अभिलाष कौशल जी रहे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष 
श्री पवन कुमार सिंह जी ने की।
बैठक संचालन वरिष्ठ नेता प्रवीण गुप्ता जी ने किया।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए आगामी कार्यक्रम, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 साल सेवा, सुशासन, विकास, गरीब कल्याण के कुशल नेतृत्व, कार्यकाल की एक पुस्तक, प्रपत्र हर घर पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया जा रहा है जिस अभियान में सभी पदाधिकारियों को लगना है और जनमानस को सभी योजनाओं से अवगत कराना है।
साथ ही संपर्क से जन समर्थन अभियान को गति प्रदान करते हुए समर्थन देने के 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराना है।यह कार्यक्रम 23 जून से 30 जून तक निरन्तर चलता रहेगा।
साथ शक्ति केंद्र संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई, हर शक्ति केंद्र पर 23 जून को डा 0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इसकी विधिवत तैयारी, 25 जून काला दिवस आपात काल पूर्व प्रधानमंत्री स्व 0इंदिरा गांधी जी के कार्यकाल में आपात काल में  प्रताड़ित किए गए, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंधुओं का सम्मान समारोह व   कार्यक्रम भी विस्तार रूप में चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा श्री अभिलाष कौशल जी ने पदाधिकारी बंधुओं को समोधित किया , और  साथ ही पर केंद्र  सरकार द्वारा ""9 साल , सेवा सुशासन और गरीब कल्याण ,"" से संबंधित प्रपत्र एवं  पुस्तक दिए गए।इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ,
 मंडल मंत्री विनीत कौशल , मंडल मंत्री उमेश दुबे , मंडल मंत्री ज्ञानेंद्र यादव शक्ति केंद्र संयोजक सुनील साहू,  श्री राम सेवक यादव , 
अरुण कुमार गुप्ता,  राजेश कुमार 
भाजपा विस्तारक कृष्ण देव आदि मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को किट भी वितरण किया।
बैठक को मंडल अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह जी ने भी संबोधित किया।