रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, छप्पर के नीचे बंधी भैस गंभीर रूप से झुलसी

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, छप्पर के नीचे बंधी भैस गंभीर रूप से झुलसी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुस्तम खेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लग गई। आग लगने की खबर से ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। गांव के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।परिजनों की सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने भैंस का प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस आग लगने की घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला सुमन पत्नी हरपाल निवासी बाला मजरे रुस्तम खेड़ा की रहने वाली थी, जिसका पति बाहर रहता था।