रायबरेली-मदनटूसी बनी स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

रायबरेली-मदनटूसी बनी स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के पश्चिम गांव चौराहे के निकट स्थित मैदान पर दो दिवसीय डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों में हिस्सा लिया। वहीं उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मैच मदनटूसी और देवपुरी बहादुरपुर के बीच खेला गया। जिसमें मदनटूसी की टीम ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवपुरी बहादुरपुर की टीम ने मदनटूसी टीम को निर्धारित ओवरों में 58 रन का लक्ष्य दिया। जिसे मदनटूसी की टीम ने अपने निर्धारित ओवरों की अंतिम दो गेंद शेष रहते प्राप्त कर जीत हासिल की। फाइनल मैच में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरचंदपुर राकेश प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को उनकी ट्रॉफी देकर उनका हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम में कमेंटेटर की भूमिका की राहुल सिंह व पंकज सिंह के साथ आदित्य पेंटर ने महती भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम का आयोजन रिंकू सिंह भदोरिया, बबलू भदोरिया, सहायक आयोजन में शिवा सिंह, सत्यम सिंह, गया सिंह के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक की भूमिका में नागेंद्र सिंह, समरेंद्र सिंह और यतींद्र सिंह मौजूद रहे।