शिक्षण संस्थान ही भारत के वास्तविक भाग्य विधाता: शिवेंद्र सिंह "राम जी"

शिक्षण संस्थान ही भारत के वास्तविक भाग्य विधाता: शिवेंद्र सिंह "राम जी"

-:विज्ञापन:-




धूमधाम के साथ संपन्न हुआ सियाराम पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। शिक्षण संस्थान ही वास्तविक रूप से भारत के भाग्य विधाता है, जो बच्चों को शिक्षित कर उनमें राष्ट्र प्रेम, विद्वता तथा कर्तव्य परायणता का समावेश का सही मायने में उन्हें एक इंसान का रूप देते हैं। यह उद्गार नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के है, जो उन्होंने सियाराम पब्लिक स्कूल शेखपुर समोधा में शनिवार को आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि विद्यालय ही सही मायने में समाज के पथ प्रदर्शक हैं, इन विद्यालयों के द्वारा शिक्षित किए गए बच्चे कोई इंजीनियर, कोई डॉक्टर, कोई जनप्रतिनिधि और कोई सैनिक बनकर देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करेंगे। उन्हें खुशी है कि इस विद्यालय के द्वारा यहां के नन्हे मुन्ने बच्चों के भविष्य को संवारने का जो कार्य किया गया है वह सराहनीय है। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान बिशुनपुर अरुण नारायण ने कहा कि इस विद्यालय को जब भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी। वह हर संभव मदद के लिए खड़े नजर आएंगे। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में इस विद्यालय के बच्चे बहुत ही प्रशंसनीय है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीश चौधरी ने बताया कि इस ग्रामीण अंचल में इस विद्यालय की स्थापना कर वास्तव में प्रशंसनीय कार्य किया गया है, जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना के पीछे उनका कोई अर्थ लाभ कमाने का इरादा नहीं है, उनका उद्देश्य है कि वह अपनी कर्मभूमि की गरिमा को बढ़ाएं, और उन्हें उस दिन गौरव की अनुभूति होगी जिस दिन उनके विद्यालय का कोई छात्र उच्च पद पर विराजमान होकर इसी तरह वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा विशेष प्रकार के सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर दर्शकदीर्घा में बैठे अतिथियों एवं मौजूद लोगों को ताली बजाने पर मजबूर किया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य, बाल-कविताएं, फिल्मी गानों पर नृत्य कर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक विधाओं के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण ग्रामीण अंचल के नेताजी का एक अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर साक्षात्कार और मैं निकला ओ गदले के ओ रस्ते पर का फिल्मी नृत्य एवं वर्तमान समय में शोषण मीडिया के प्रभाव का नाटक सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रबंधक एवं विद्यालय स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर सैकड़ो अतिथियों के साथ, वरिष्ठजन, शिक्षकगण, प्रबुद्ध जन, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र का आम जनमानस सहित विद्यालय के अभिभावक, बच्चे एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षक उमेश कुमार के द्वारा किया गया।