रायबरेली- बकाएदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

रायबरेली- बकाएदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने की  मारपीट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली गंगेहरा गुलाल गंज गांव में शिविर लगाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए सरकारी प्रपत्र फाड़ डाले। पीड़ित संविदा कर्मियों ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
    रविवार को विद्युत विभाग की टीम ने गंगेहरा गुलाल गंज गांव में शिविर लगाकर पांच हजार से अधिक बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग विभाग की टीम द्वारा संयोजन विच्छेदन कर बकाया राजस्व वसूली का अभियान चलाया जा रहा था। आरोप है कि बकायदारी पर टीम द्वारा एक बकाएदार को प्रपत्र देने के बाद पैसे ना जमा करने पर उसका संयोजन विच्छेद कर दिया। जिसके बाद आवेशित उपभोक्ता का पुत्र मंदीप ने प्रपत्र फाड़कर फेंकते हुए गांव के ही अपने सहयोगी शंकर लाल के साथ टीजीटू हरिद्वार संविदा कर्मी जितेंद्र कुमार व चंदे लाल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथी कर्मचारियों के बीच बचाव के बाद दोनों की जान बची। इस बीच ग्रामीणों द्वारा कर्मचारियों के बीच मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना पीआरबी पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग निकले। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संविदा कर्मी के साथ ग्रामीणों द्वारा किया गया व्यवहार निंदनीय है। कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के टीजीटू हरिद्वार की तहरीर पर गंगेहरा गुलाल गंज निवासी मंदीप व शंकर लाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।