Raibareli-डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Raibareli-डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
Raibareli-डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किन बच्चों को टीकाकरण हुआ है और किन बच्चों का टीकारण नहीं हुआ है इसका पूरा विवरण तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि कभी भी ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर सकती हैं, निरीक्षण के दौरान आकड़ों में यदि गड़बड़ी पाई गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के स्वास्थ्य सब सेन्टर्स की स्थिति में विशेष सुधार किया जाए। विशेष रूप से बारिश के दिनों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और जलभराव व गंदगी आदि नही मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देकर दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास किये जाएं।
जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव आज बचत भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठानों से भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का कार्य शत प्रतिशत लागू करना सुनिश्चित किया जाए।