रायबरेली - ढाबा परिसर में शराब पार्टी एवं डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली - ढाबा परिसर में शराब पार्टी एवं डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रायबरेली - ढाबा परिसर में शराब पार्टी एवं डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदनगंज के निकट लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबे के परिसर में कुछ युवकों के द्वारा शराब पार्टी करते हुए एवं डांस करने का वीडियो बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जब वायरल वीडियो के विषय में पड़ताल की गई तो पता चला यह  वायरल वीडियो उक्त स्थान पर स्थित यदुवंशी ढाबा का है, जहां पर रात के समय में कुछ नवयुवक हाथों में शराब का गिलास लिए वायरल वीडियो मे जाम छलकाते हुए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोग जिम्मेदारों की अनदेखी से ढाबों में परोसी जा रही शराब के तहत उक्त ढाबे के ऊपर शासन प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।