रायबरेली-रात में घर के सामने खड़ी बाइक में की तोड़फोड़

रायबरेली-रात में घर के सामने खड़ी बाइक में की तोड़फोड़

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - रंजिश के कारण रात के अंधेरे में घर के सामने खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की गई है । आवाज सुनकर जब बाइक स्वामी की आंख खुली तो उसने शोर किया , उसके बाद तोड़फोड़ करने वाले भाग गए।
     घटना तहसील क्षेत्र के गांव हटका की है । गांव के आशीष कुमार मिश्र का कहना है कि गुरुवार की शाम को वह खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहे थे ।उनकी बाइक उनके घर के सामने बरामदे में खड़ी थी 


 रात में गांव के दो लोग उनके यहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के कारण उनकी बाइक को डंडों से तोड़ने लगे , आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई और वह अपनी छत पर पहुंचकर शोर करने लगे , इसके बाद वह लोग भाग गए।  शुक्रवार को उन्होंने सलोन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी है ।