रायबरेली:रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से संविदा सफाई कर्मी की मौत,,,,

रायबरेली:रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से संविदा सफाई कर्मी की मौत,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय संविदा सफाई कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों में मातम छा गया है।

- रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन की पटरी पर मिला शव

मृतक की पहचान बाबूगंज मजरे मतरौली गांव निवासी मनोज वाल्मीकि (50 वर्ष) के रूप में हुई है। मनोज ऊंचाहार नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे देर रात अपने घर से निकले थे, जिसके बाद शुक्रवार उनका क्षत-विक्षत शव रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पाया गया।

- देर रात घर से निकले सुबह मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि मृतक के बेटे आशीष कुमार ने पुलिस को सूचित किया था कि उनके पिता रात में घर से निकले थे और सुबह उनकी मृत्यु की खबर मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है या कुछ और।

- 8 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

मनोज वाल्मीकि के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया है कि मनोज की पत्नी की मृत्यु लगभग 8 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। उनके परिवार में अब दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पंचायत के अन्य सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।