रायबरेली-विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर किया रिपोर्ट दर्ज,,,

रायबरेली-विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर किया रिपोर्ट दर्ज,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-महिला ने सास, ससुर, देवर, तथा ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
      पूरे कुशल गांव निवासी पूजा देवी का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व जुगराजपुर गांव में बुधराम के बेटे ओमप्रकाश के साथ उसकी शादी हुई है। पिता ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दहेज का सारा सामान भी ससुरालियों को दिया था। शादी के बाद से ही ससुराली जनों ने बात-बात पर ताने मारते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। जिसमें उसके दाएं कान का पर्दा फट गया और कान बहने लगा। इसके कुछ दिन बाद पति ओमप्रकाश ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर बाया हाथ तोड़ डाला। और इलाज भी नहीं करा रहे थे। कुछ दिन बाद पति ने विदेश जाने का बहाना बताते हुए उसके गहने भी सुनार के यहां रेहन रखवा दिया। अब कहते हैं कि तुमने गहने बेच डाले। महिला का यह भी आरोप है कि पति समेत ससुराली जनों द्वारा जानमाल की धमकी देते हुए दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व सोने की चेन, अंगूठी की मांग की जा रही है। जिसको लेकर उसे घर से भी निकाल दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आदर्श सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर बुधराम उनकी पत्नी माता देवी, बेटे ओम प्रकाश, अखिलेश, सोनू तथा बेटी सिंपल पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।