रायबरेली-सब्जी मंडी मोहल्ले में हुई मारपीट का वीडियो वायरल

रायबरेली-सब्जी मंडी मोहल्ले में हुई मारपीट का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-




गुरुवार को गैर समुदाय के लोगों से हुई मारपीट का मामला, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कस्बे के सब्जी मंडी मुहल्ले में होली के दौरान गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच में जुटी है। होली के रंगोत्सव के दौरान सब्जी मंडी मोहल्ले में गैर समुदाय के कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया है । वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में युवक व महिलाएं एकत्र दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास करते दिख रहे हैं। घटना के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद से क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि वायरल वीडीओ की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।