रायबरेली-होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

रायबरेली-होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


आयोजित परीक्षा में 5132 उपस्थित एवं 1877 रहे अनुपस्थित 


रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज की आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा में प्रथम पाली में 2547 अभ्यर्थी उपस्थित व 957 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में 2585 अभ्यर्थी उपस्थित व 920 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनो पालियों में 5132 अभ्यर्थी उपस्थित व 1877 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाए की गई है, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी की गई।