रायबरेली-सोशल मीडिया पर कथित रूप से जातिगत टिप्पणी करने के मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी

रायबरेली-सोशल मीडिया पर कथित रूप से जातिगत टिप्पणी करने के मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित रूप से ब्राह्मण, क्षत्रिय समाज और देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया और प्रबुद्ध समाज के लोगों ने एकजुट होकर थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो चमरही मजरे मऊ गांव निवासी एक युवक का बताया जा रहा है, जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर ड्राइवरी का कार्य करता है। आरोप है कि, युवक द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार जातीय द्वेष फैलाने, समाज को विभाजित करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गईं, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को थाना चंदापुर पहुंचकर गांव निवासी उमानाथ सिंह पुत्र अनूप सिंह के नेतृत्व में एक लिखित तहरीर पुलिस को सौंपी। तहरीर में आरोपित युवक के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 24/2026 के तहत बीएनएस की धारा 353(1)ग में आरोपी सरवन पुत्र भारत रैदास निवासी चमरही मजरे मऊगर्वी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में हल्का दरोगा जीशान ने बताया कि, शिकायत के आधार पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रबुद्ध समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, सर्वेश अवस्थी एडवोकेट, कांग्रेस नेता दिनेश मिश्रा, रितेश द्विवेदी, उमानाथ सिंह, विनय कुमार अवस्थी, अंशु तिवारी, अमरीश मिश्रा, श्यामू सिंह, हिमांशु त्रिवेदी, नीरज द्विवेदी और नान्ह त्रिवेदी सहित अन्य लोग शामिल रहे।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि, किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।