रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। वादिनी द्वारा थाना बछरावां पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री को बावेश पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 510/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नाबालिक बालिका की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया तथा दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत उक्त मुकदमा अपराध संख्या के वांछित अभियुक्त भावेश उर्फ बावेश पुत्र अजीत सिंह उर्फ अंदे जी निवासी ग्राम रानेर थाना सिहोरी जनपद बनासकाठा प्रांत गुजरात को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जितेश सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार की महती भूमिका रही।

rexpress 