रायबरेली-10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

रायबरेली-10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

-:विज्ञापन:-

 

जिलाधिकारी एवं एचडीएफसी बैंक ने किया उत्साहवर्धन

 

रायबरेली। जिला प्रशासन रायबरेली एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आज जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट कक्ष में जिले के तीन प्रमुख शिक्षा बोर्ड- यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईएससी बोर्ड के इंटरमीडिएट वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड से नंदिनी गुप्ता (93.80 प्रति०), जया शुक्ला (93.40 प्रति०), वैष्णवी (92.60 प्रति०) एवं सीबीएसई बोर्ड से प्रभात चौरसिया व काजल यादव (97 प्रति०), शगुन यादव (96.06 प्रति०) तथा आईसीएसई बोर्ड से निष्ठा वर्मा (96.1 प्रति०), आदित्य कुमार शुक्ला व समृद्धि श्रीवास्तव (96 प्रति०), श्रेया श्रीवास्तव (95.75 प्रति०) शामिल है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देते हैं। रायबरेली जनपद के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है। जिलाधिकारी द्वारा रायबरेली जनपद के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं एचडीएफसी बैंक का आभार प्रकट किया। इस पहल का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सराह अशरफ, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव तथा उनके कार्यालय सहयोगी समरजीत एवं प्रशांत पाठक उपस्थित रहे।