रायबरेली-हनुमान जयंती पर इंटर कॉलेज में हनुमान प्रतिमा की स्थापना, हवन-पूजन व भंडारे का हुआ आयोजन
बछरावां रायबरेली। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कस्बा स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी के द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना कराई गई। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना की गई तथा सभी उपस्थित लोगों ने धर्म एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया। हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति एवं उत्साह भरा रहा तथा सभी ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

rexpress 