रायबरेली-उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
रायबरेली। 'भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० श्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली नगर स्थित हार्थी पार्क चौराहे पर स्थापित बाबा साहब डॉ० भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण के साथ-साथ समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, संविधान के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

rexpress 