रायबरेली-त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल को
रायबरेली- राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली हर्षिता माथुर ने बताया है कि पूर्व निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद रायबरेली में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्यूटरीकरण के उपरान्त मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि किया जायेगा। 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिये है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली, समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद रायबरेली एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी, जनपद रायबरेली द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यकम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यकम प्रदर्शित किया जाए।
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

rexpress 