जीवनसाथी व बुढ़ापे के सहारों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग आत्मदाह करने के लिए हुआ मजबूर

जीवनसाथी व बुढ़ापे के सहारों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग आत्मदाह करने के लिए हुआ मजबूर

-:विज्ञापन:-

 


रास्ते में मिला युवक बुजुर्ग के लिए साबित हुआ फरिश्ता, पहुंचाया थाने, की गई घटना की शिकायत

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाछूपुर मजरे नीमटीकर गाँव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जीवनसाथी के साथ-साथ एक पिता के लिए उसके बुढ़ापे का सहारा बनने वाले पुत्रों की करतूतों ने उस बुजुर्ग को आत्मदाह करने पर मजबूर कर दिया। लेकिन आत्मदाह करने से पूर्व उस बुजुर्ग के लिए क्षेत्र का ही एक युवक फरिश्ता बनकर सामने आ गया और उसने उस बुजुर्ग को थाने पहुंचाकर उसकी शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाछूपुर मजरे नीमटीकर गाँव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग रामखेलावन पुत्र माता प्रसाद के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उसकी पत्नी और उसके दो पुत्र लगातार उसे कई वर्षों से प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उसे शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। उसे घर में नहीं रहने देते हैं और न ही खाना देते हैं। लगातार अपने साथ हो रही इस घटना से वह टूट गया और वह आज यानी मंगलवार को अपने घर से एक पांच लीटर की पिपिया लेकर ग्रामीण को इस बात की जानकारी देते हुए गांव से बाहर निकला की आज डीजल डालकर आत्मदाह कर लूँगा। वह बुजुर्ग अपनी पीड़ा से परेशान होकर बछरावां कस्बा पहुंचा और कस्बा अंतर्गत मजार के पास स्थित पेट्रोल टंकी पर पहुंचते ही उसे स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौरा गांव के रहने वाले बबलू पुत्र शुकुरु के द्वारा  रोक लिया गया और उस बुजुर्ग से उसकी पीड़ा पूछी गई तो उस बुजुर्ग के द्वारा उक्त युवक को अपनी पूरी पीड़ा बताई गई। इसके पश्चात उक्त युवक के द्वारा बुजुर्ग को आत्मदाह करने के बजाय कानून का सहारा लेने की बात कही गई और उसे स्थानीय थाने पहुंचाया गया। जहां पत्नी एवं पुत्रों के द्वारा अपने साथ हो रही बर्बरता की घटना की शिकायत बुजुर्ग ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस उक्त मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।