रायबरेली;उल्लासपूर्वक मना ऊंचाहार परियोजना का स्थापना दिवस,,,,,

रायबरेली;उल्लासपूर्वक मना ऊंचाहार परियोजना का स्थापना दिवस,,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-9044949495

ऊंचाहार/रायबरेली:फिरोज़ गांधी परियोजना का स्थापना दिवस उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं अनुरक्षण) आशुतोष बिस्वास ने एनटीपीसी ध्वज फहराया तथा केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस अवसर पर शांति और  ऊंची उड़ान के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की पदाधिकारी महिलाएं तथा सी सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी केक काटने तथा गुब्बारों की उड़ान में शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने ऊंचाहार परियोजना के अतीत और वर्तमान की चर्चा करते हुए इसे एनटीपीसी का बेस्ट पावर प्लांट बनाने पर जोर दिया। ऊंचाहार परियोजना के शुरूआती दौर के कर्मचारी के के सिंह तथा रीना सक्सेना ने अपने उस दौर के अनुभव साझा किए। समारोह को सफल बनाने के लिए मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फिरोज़ गांधी ऊंचाहार परियोजना को एनटीपीसी कंपनी ने 13 फरवरी 1992 को राज्य सरकार से अधिग्रहित किया था। एनटीपीसी की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के फलस्वरूप आज ऊंचाहार परियोजना एनटीपीसी ही नहीं   देश के सम्पूर्ण विद्युत क्षेत्र में  एक मॉडल विद्युत गृह के रूप में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित की है ।