रायबरेली-प्राथमिक विद्यालय में निकला सर्प, मची अफरा-तफरी

रायबरेली-प्राथमिक विद्यालय में निकला सर्प, मची अफरा-तफरी

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। विकास क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में अचानक एक सर्प निकल आया। सर्प को देखते ही बच्चों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी तभी स्कूल परिसर के एक हिस्से में सर्प दिखाई दिया। बच्चों ने डर के कारण शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद शिक्षकों ने तत्काल सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सर्प को विद्यालय परिसर से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बच्चा या शिक्षक घायल नहीं हुआ। घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और झाड़ियों की नियमित कटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।