रायबरेली-मछली पकड़ने जा रही मासूम बालिका को लगा काँटा, परिजनों की लापरवाही का मामला आया सामने
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर मजरे बन्नावा गांव में मछली पकड़ने जा रही एक 7 वर्षीय बालिका को मछली पकड़ने वाला कांटा लग गया, उक्त घटना से कहीं न कहीं परिजनों की लापरवाही सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मासूम बालिका चांदनी पुत्री विनीश उम्र 7 वर्ष निवासी दुर्गापुर मजरे बन्नावा बुधवार शाम अपने गांव किनारे स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए जा रही थी। वह रास्ते में कुछ ही दूर पहुंची थी की मछली पकड़ने वाला कांटा उसके पैर में घुस गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को सामान्य देखते हुए उसे घर भेज दिया गया है।

rexpress 