रायबरेली: रामपुर गहिरखेत में विकास कार्यों में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने खोली पोल,फर्मो में जमकर हुआ भुगतान

रायबरेली: रामपुर गहिरखेत में विकास कार्यों में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने खोली पोल,फर्मो में जमकर हुआ भुगतान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: रामपुर गहिरखेत में विकास कार्यों में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने खोली पोल
रायबरेली जनपद के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गहिरखेत गांव में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदारों पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित कई विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान फर्मों को किया गया है। सरकारी अभिलेखों में इन कार्यों को पूर्ण दिखाया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कई स्थानों पर या तो कार्य अधूरे हैं या फिर हुए ही नहीं हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों में विकास कार्य दिखाकर धन निकासी कर ली गई, जबकि गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना कार्य कराए ही भुगतान दिखाया गया, जिससे सरकारी धन का खुला दुरुपयोग हुआ है।
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कि जिले में पहले भी ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें कई बार जांच और कार्रवाई भी हुई है ऐसे में रामपुर गहिरखेत का यह मामला एक बार फिर ग्रामीण विकास कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और ग्रामीणों को न्याय मिल पाता है या नहीं।