रायबरेली-स्वदेशी संकल्प पदयात्रा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया : अमित सिंह वत्स।*

रायबरेली-स्वदेशी संकल्प पदयात्रा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया : अमित सिंह वत्स।*

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

बेनी माधव गंज में निकली स्वदेशी संकल्प पदयात्रा, युवाओं को स्वदेशी उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह वत्स के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा 250- 300 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहभागी बने

 रायबरेली-स्वदेशी जागरण मंच का कार्यक्रम बेनी माधव गंज में आयोजित* किया गया। स्वदेशी स्वावलम्बी भारत अभियान के अंतर्गत *रविवार को "स्वदेशी संकल्प पदयात्रा* " का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *स्वदेशी जागरण मंच, अवध प्रान्त के प्रान्त संयोजक अमित सिंह वत्स* ने कहा कि, "स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब युवा स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हुए स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह पदयात्रा समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।" *पदयात्रा में करीब 250- 300 लोगों ने सहभागिता की* ,  पदयात्रा के दौरान स्वदेशी विदेशी वस्तुओं की सूची विर्तात की गई। इस अवसर पर *स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ. अनुभव श्रीवास्तव* ने कहा कि, " *स्वदेशी के माध्यम से युवाओं,* महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ लेकर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। यही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।"

 पदयात्रा का शुभारंभ नेक्स्ट जनरेशन स्कूल से हुआ और यह बेनी माधव गंज बाजार से होते हुए पुनः प्रांगण में सम्पन्न हुई। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार से जोड़ने का संदेश दिया। स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान में सहभागी संगठनों जैसे   किसान संघ , ए.बी. वी. पी के कार्यकर्ताओं ने इस पदयात्रा में सहभागी बने। प्रथम रूप से मनोज अवस्थी जी, रविन्द्र, प्रो अविनाश सिंह जी,  किशन सिंह और प्राची  जी उपस्थित रही।

 *कार्यक्रम में डॉ. अनुभव श्रीवास्तव (जिला संयोजक), रिंकू सिंह (ब्लॉक संयोजक, सरेनी), राजेन्द्र विश्वकर्मा (ब्लॉक समन्वयक, सरेनी), गोविन्द सविता (पूर्व मंडल अध्यक्ष, बेनी माधव गंज), नन्द कुमार सिंह (मंडल अध्यक्ष, सरेनी भाजपा), शुबोध बाजपेयी (मंडल उपाध्यक्ष, बेनी माधव गंज), विवेक मिश्रा (ब्लॉक संघर्ष वाहिनी प्रमुख) तथा बाबू तिवारी (ब्लॉक सम्पर्क प्रमुख, लालगंज) सहित अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा एवं स्थानीय नागरिक* उपस्थित रहे।

पदयात्रा के समापन पर  लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमों को समर्थन देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने पहुंचने के लिए स्वदेशी संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं स्वदेशी के संकल्प के साथ हुआ।


इस क्षेत्र के युवाओ, महिलाओं और किसानों को समूह बनाने के लिए उन्होंने   अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा के किनारे पर्यटन एवं आधुनिक गति को बढ़ावा देकर युवा और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर इस क्षेत्र को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाया जा सकता है ।