रायबरेली 84 वर्षीय बुजुर्ग की भूमि पर सहखातेदार का अवैध कब्जा, थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली- पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक 84 वर्षीय लाचार बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर उनके ही सहखातेदार द्वारा जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है। कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार की दोपहर 3:00 बजे पीड़ित द्वारा पूरे मामले की जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से आहत पीड़ित बुजुर्ग ने अब न्याय के लिए सीधे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। बछरांवा थाना अंतर्गत ग्राम व पोस्ट पश्चिम गांव (परगना व तहसील सदर, जिला रायबरेली) का है। यहाँ के निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग भगवती प्रसाद चौरसिया (पुत्र स्वर्गीय भैरो प्रसाद) अपनी पैतृक भूमि गाटा संख्या 2054 में सहखातेदार हैं। पीड़ित बुजुर्ग अत्यधिक उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि उनकी इस लाचारी का फायदा उठाकर गांव का ही दूसरा सहखातेदार दिनेश गुप्ता उनकी सहमति के बिना जबरन जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करवा रहा है। पीड़ित भगवती प्रसाद चौरसिया ने बताया कि विपक्षी दिनेश गुप्ता द्वारा किया जा रहा यह निर्माण पूरी तरह अवैध है। यदि इस निर्माण कार्य को तुरंत नहीं रोका गया, तो बुजुर्ग के घर आने-जाने का एकमात्र मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। शारीरिक रूप से असमर्थ बुजुर्ग के लिए रास्ता बंद होना उनके जीवन को और अधिक संकट में डाल देगा। पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए उन्होंने बीते 4 जून 2026 को बछरांवा थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की थी। आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की इस ढुलमुल नीति के कारण विपक्षी दिनेश गुप्ता के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार तेजी से निर्माण कार्य जारी रखे हुए है। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने से निराश होकर 84 वर्षीय बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री शासन (उ०प्र०) लखनऊ को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी लाचारी को देखते हुए इस अवैध और जबरन किए जा रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाए, ताकि उनका रास्ता सुरक्षित रह सके और उन्हें इस उम्र में न्याय मिल सके।

rexpress 