रायबरेली-वंदे भारत पर फिर हुई पत्थरबाजी, शीशा टूटा

रायबरेली-वंदे भारत पर फिर हुई पत्थरबाजी, शीशा टूटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-मंगलवार को एक बार फिर वंदे भारत पर पथराव की घटना सामने आई है। प्रयागराज से चलकर गोरखपुर को जाने वाली वंदे भारत पर ऊंचाहार आरपीएफ को एक कोच का शीशा चटक जाने की सूचना मिली।

जांच के बाद आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊंचाहार आरपीएफ इंसपेक्टर एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज से चली वंदे भारत के कोच का शीशा रामचौरा रोड और कुंडा के बीच चटका पाया गया। जिसका मुकदमा लिखकर वंदेभारत की सीसी फुटेज को मंगवाया जा रहा है। जबकि ऊंचाहार आरपीएफ पोस्ट पर तैनात मनोज कुमार पाल ने पूरी घटना को झूठा बताते हुए कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

वंदेभारत में जिस कोच का शीशा टूटा मिला है उसमें कोई यात्री नहीं था। इसलिए पत्थरबाजी कब और किस जगह हुई, यह नहीं पता चल सका। घटना स्थल रामचौरा रोड स्टेशन ऊंचाहार क्षेत्र में होने के चलते मुकदमा ऊंचाहार आरपीएफ में लिखा गया है।