रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फ़ासी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फ़ासी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फ़ासी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना थाना क्षेत्र के बैंती गांव की है। ग्रामीणो के मुताबिक बैंती गांव की रहने वाली मालती पत्नी स्व.मोलहे किसी रिश्तेदारी में निमंत्रण में गई थी। उसका छोटा बेटा राजन भवानीगढ़ किसी काम से गया था, बेटी शालिनी गाय चराने गई थी, घर में सिर्फ उसकी बहू आंचल उम्र 22 वर्ष पत्नी राजू थी‌। पति राजू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जो घटना के समय दिल्ली में ही था। शाम को निमंत्रण से वापस आई मालती ने देखा तो दरवाजे अन्दर से बंद थे, बहू को आवाज़ लगाई कोई आहट नहीं हुई तो उसने अपने बेटे राजन को बुलाया। जब बेटे राजन ने दूसरे की छत से घर के अन्दर जाकर देखा तो कच्ची कोठरी में आंचल का शव फ़ासी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता राम कुमार निवासी गणेश खेड़ा मजरे पुरासी थाना शिवगढ़ की सूचना पर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के मुताबिक 3 साल पहले मृतका आंचल की शादी हिंदू रीति रिवाज से राजू के साथ हुई थी, मृतका 6 माह के गर्भ से थी। मृतका के मायके में पड़ोस में शादी थी, जिसमें शामिल होने के बाद बीते सोमवार को ही आंचल मायके से वापस ससुराल आई थी। बेटी की मौत से पिता रामकुमार माँ रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।