रायबरेली में कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट

रायबरेली में कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली- कार्यालय से घर जा रहे कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव को रविवार की रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जबरन रोक लिया। आरोप है कि तीन चार बाइकों व कार से आए हमलावरों ने उन्हें जमकर मारपीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

कांग्रेस नेता ने पुलिस को अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है।

लालगंज के बरहा निवासी कमल सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। कमल का कहना है कि रविवार की रात वह कोरिहरा स्थित कांग्रेस कार्यालय से अपने बेटे के साथ कार से घर जा रहे थे।

सेमरपहा गांव के आगे पहुंचने पर बाइक सवार लोगों ने ओवरटेक कर वाहन उनकी कार के आगे लगा दिया। जिस पर उन्होंने कार रोक दी।इसी बीच एक कार व दो बाइकों से आए लगभग छह सात युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार की चाबी भी निकाल ली और डिग्गी में रखी स्टेपनी भी निकाल कर ले गए। मारपीट के बाद आरोपित फरार हो गए।

कमल ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी कांग्रेस के जिला पदाधिकारी को देते हुए एक शिकायती पत्र लालगंज कोतवाली पुलिस को दिया है। जल्द ही वह पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर घटना की शिकायत करेंगे।

कोतवाल प्रमोद सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, मामले की जांच की जा रही है।