रायबरेली-ब्लॉक और तहसील स्तर के शिवालयों पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
रायबरेली। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी ने बताया है गुजरात में अवस्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम सोमनाथ मन्दिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, अपितु भारत की आत्मा, गौरव और सांस्कृतिक दृढता का जीवन्त प्रतीक है। शासन के निर्देशानुसार सोमनाथ मन्दिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मन्दिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ अटूट अस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है तथा इस हेतु पूरे देश में व्यापक जनभागीदारी के साथ वर्षपर्यन्त कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का स्मरणोत्सव का मुख्यतः 02 स्तम्भों (आयोजन व यात्रा) के माध्यम से परिकल्पित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज जनपद के ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिवालयों (शिव संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव, आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। आयोजन के अन्तर्गत सामूहिक मन्त्रोचार, ओंकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, सोमनाथ पर आधारित गाथा प्रस्तुतीकरण से शिवालयों में स्थानीय लोगों द्वारा भजन संध्याओं के आयोजन जन भागीदारी के साथ किए गए।
उन्होंने बताया कि सोमनाथ यात्रा की प्रस्तावित तिथि के दिन आज यात्रा लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम के उपरान्त सोमनाथ गुजरात के लिए मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के अन्तर्गत जनपद से 08 लोगों को लखनऊ ले जाकर यात्रा में सम्मिलित कराकर यात्रा के लिए रवाना किया गया।

rexpress 