रायबरेली-नाबालिक के साथ दुष्कर्म में सहयोग करने वाली वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली। वादिनी द्वारा थाना हरचंदपुर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि दिनांक 22 मार्च 2026 को विजयकांति पत्नी प्रदीप मौर्य निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली वादिनी की नाबालिक पुत्री को अपने साथ अपनी ससुराल ग्राम हरचंदपुर ले गई थी। जहां पर विजय कांति के पति प्रदीप मौर्य पुत्र विनोद कुमार द्वारा विजय कांति के सहयोग से उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरचंदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 धारा 70(2)/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत उक्त मुकदमा अपराध संख्या की वांछित अभियुक्ता विजयकांति पत्नी प्रदीप मौर्य निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली को 17 मई 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध उक्त मुकदमा अपराध संख्या में अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक प्रवेश तुषार, आरक्षी रत्नेश कुमार, महिला आरक्षी मनीषा यादव, रिकूट महिला आरक्षी सविता की महती भूमिका रही।

rexpress 