रायबरेली-विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लक लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

रायबरेली-विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लक लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजामऊ गांव में बीते मंगलवार की देर रात विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लक लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक पुष्पेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रामशंकर निवासी राजामऊ मंगलवार की देर रात अपने घर में मौजूद एक विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लक लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीख पुकार सुनकर उसके पास पहुंचे परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।