रायबरेली-अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक समेत डिवाइडर से टकराया परिवार, एक गंभीर

रायबरेली-अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक समेत डिवाइडर से टकराया परिवार, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र निगोहा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार एक परिवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें एनएचएआई की एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार प्रेमचंद पुत्र रामसनेही उम्र 26 वर्ष अपनी पत्नी सर्वेश कुमारी एवं अपने ढाई साल के पुत्र सार्थक निवासीगण कन्नावा थाना बछरावां को बाइक से लेकर कालूखेड़ा जनपद उन्नाव एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह जैसे ही लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को पार कर निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाखिल हुए, तभी तेज रफ्तार आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह तीनों हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है।