रायबरेली-डीएम ने विकास भवन में नव निर्मित ‘कर्तव्य वाटिका’ का किया लोकार्पण

रायबरेली-डीएम ने विकास भवन में नव निर्मित ‘कर्तव्य वाटिका’ का किया लोकार्पण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

कर्तव्य वाटिका से विकास भवन आने वाले जनसामान्य को मिलेगी बेहतर एवं अनुकूल बैठने की सुविधा

रायबरेली- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास भवन परिसर में नव निर्मित ‘कर्तव्य वाटिका’ का लोकार्पण किया। 
          जिलाधिकारी ने कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए बड़ी संख्या में जनसामान्य का आवागमन होता है। ऐसे में परिसर में कर्तव्य वाटिका का निर्माण जनसामान्य की सुविधा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वाटिका के विकसित होने से विकास भवन आने वाले लोगों को बैठने के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं अनुकूल स्थान उपलब्ध होगा।
           उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्तव्य वाटिका की नियमित साफ-सफाई, हरियाली एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने परिसर को अधिक स्वच्छ, हरा-भरा एवं जनसुविधाओं के अनुकूल बनाए रखने पर भी जोर दिया।
           मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी कर्तव्य वाटिका के बेहतर रख-रखाव एवं अधिकाधिक पौधों के रोपण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास भवन परिसर में हरित क्षेत्र के विस्तार से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आने वाले जनसामान्य एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सकारात्मक एवं सुखद वातावरण प्राप्त होगा।
              कर्तव्य वाटिका में अगले एक-दो महीने में नाफेड बाजार का संचालन किया जाएगा तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई जाने वाली अनेक सामग्री मार्केट के माध्यम से बिक्री की जायेगी।
        जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कर्तव्य वाटिका में निष्प्रयोज्य वस्तुओं से कलाकृति का निर्माण कराया जाए तथा समूह की महिलाओं द्वारा कैन्टीन का संचालन कराया जाए 
         इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कर्तव्य वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के विकास का संदेश दिया।
          कार्यक्रम में उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह,
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, सहित विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।