रायबरेली-गांव के बाहर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती

रायबरेली-गांव के बाहर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती

-:विज्ञापन:-

 


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को पहुंचाया अस्पताल, कई घंटे बाद हुई पहचान

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा गांव में सोमवार की सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में एक युवती के पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को बेहोशी की हालत में पाया, साथ ही साथ उक्त युवती की मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी। इसके पश्चात उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया और पुलिस के द्वारा युवती की पहचान करने के प्रयास शुरू किए गए। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में आग की तरह फैली, तो ग्रामीणों के बीच युवती की तस्वीर देखकर चर्चा शुरू हो गई। कई घंटे के बाद युवती की पहचान रन्नो पत्नी पितंबर उम्र 35 वर्ष निवासी रानीखेड़ा के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा जानकारी यह भी गई है कि उक्त युवती नशे की आदी है और वह स्थानीय गांव निवासी पितंबर के साथ कई वर्षो से लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। फिलहाल पुलिस के द्वारा युवती को अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज शुरू कराया गया और उसकी पहचान होने पर उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।