रायबरेली-क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे

रायबरेली-क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन पर्व के शुभ अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों मंदिर बजरंगबली के जयकारो से गुंजायमान रहे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगणों ने क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में पूजन अर्चन कर पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि क्षेत्र के प्रसिद्ध पीपलेस्वर चुरुवा हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन पर्व के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की लाइनें लगी रही। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त जनों ने पवन पुत्र महाबली हनुमान का दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उक्त मंदिर में क्षेत्र के साथ-साथ गैर जनपदों के भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी के द्वारा बताया गया कि आज हनुमान जयंती के पावन पर्व के अवसर पर पूरे मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है और सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्तगणों ने बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया है।