रायबरेली-गुरु की गरिमा पर उठे सवाल इंचार्ज प्रभंजन मिश्रा पर गंभीर आरोप

रायबरेली-गुरु की गरिमा पर उठे सवाल इंचार्ज प्रभंजन मिश्रा पर गंभीर आरोप
रायबरेली-गुरु की गरिमा पर उठे सवाल इंचार्ज प्रभंजन मिश्रा पर गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली: गुरु को समाज में सबसे ऊंचा दर्जा इसलिए दिया गया है ताकि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार दे सकें, लेकिन जनपद के डलमऊ तहसील क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डलमऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोहवा नाटकी में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभंजन मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में एक पीड़िता द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया है, जिसमें प्रधानाध्यापक पर चरित्रहीनता सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायती पत्र में आरोप है कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में छात्राओं से अश्लील बातें करते हैं और उनका व्यवहार आपत्तिजनक रहता है। आरोपों के अनुसार, उनके आचरण से विद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और छात्राओं के अभिभावकों में भी नाराजगी है।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो ऐसे शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और सम्मान बना रहे।
फिलहाल मामले की जांच की मांग की जा रही है