रायबरेली-कोचिंग सेंटर पर दोबारा साइकिल चुराने की फिराक में घूम रहे चोर को छात्रों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावा राजामऊ मार्ग पर बबुरिहा खेड़ा गांव के निकट स्थित संदेश कोचिंग सेंटर से छात्र छात्राओं की साइकिल को दोबारा चुराने की फिराक में घूम रहे एक चोर को कोचिंग स्टाफ एवं छात्रों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त चोर विनोद पुत्र रामप्यारे, जो स्थानीय थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके द्वारा दो दिन पूर्व उक्त कोचिंग सेंटर पर एक साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके पश्चात उसका घटनाक्रम कोचिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ और उक्त सीसीटीवी कैमरे के वीडियो के आधार पर कोचिंग संचालक के द्वारा पुलिस से शिकायत भी की गई थी। पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। तभी शुक्रवार दोपहर वह साइकिल चोर दोबारा उक्त कोचिंग सेंटर पर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में टहल रहा था, तभी कोचिंग संचालक के द्वारा अपने संस्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसे देखकर पहचान लिया गया और छात्रों को इस घटना की तत्काल जानकारी दी गई। तभी कोचिंग संस्थान से बाहर निकले छात्रों के द्वारा दौड़ाकर उक्त चोर को पकड़ लिया गया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उक्त चोर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी पूर्व में प्राप्त हुई थी, पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी, कोचिंग संचालक व छात्रों की मदद से उस चोर को पकड़ा गया है और पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही साथ पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

rexpress 