रायबरेली: कब्रिस्तान की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, ढाई बीघे में चल रही थी प्लाटिंग

रायबरेली: कब्रिस्तान की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, ढाई बीघे में चल रही थी प्लाटिंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली शहर के मिलएरिया थाना क्षेत्र के देवनंदपुर गांव में स्थित दलितों के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बेशकीमती कब्रिस्तान की जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि करीब ढाई बीघे जमीन को निशाना बनाकर अवैध तरीके से प्लॉट काटे जा रहे थे।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की शिकायत की और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर चल रही प्लाटिंग को रुकवा दिया और जमीन की पैमाइश व अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में उपयोग में लाई जाती रही है और उस पर किसी भी तरह का निर्माण या बिक्री गैरकानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी कोशिश न हो।
फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है। राजस्व अभिलेखों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की