Raibareli-नाग पंचमी पर गौआँ बाजार में लंबी कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Raibareli-नाग पंचमी पर गौआँ बाजार में लंबी कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट - अनुज कौशल

रायबरेली-सूची - नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इटारा के गौआँ बाजार में राजू यादव(कोटेदार) के द्वारा लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया
प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी गांव के कोने कोने से आये पहलवानो ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में मो.सोनू मैनहा निवासी ने 21.2 फुट लंबी छलांग लगाकर पहला इनाम अपने नाम किया तो श्याम बाबू जनेसरा निवासी ने 20.6 फुट लंबी छलांग के साथ दूसरे इनाम अपने नाम किया तीसरे नम्बर पर विपुल तिवारी, बुलंद तिवारी ,विवेक,
ने सील्ड पर कब्जा जमाया। सभी विजेताओ को राजू यादव (कोटेदार) ने पुरस्कृत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस मौके पर राजन कौशल ,अवधेश यादव, मोतीलाल, होरीलाल,अतुल यादव,बुदुन,लकी यादव,राकेश कुमार सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।