चंद्रयान -3 की सफल लॉचिंग से देश में खुशी का माहौल, मां गंगा की आरती कर श्रद्धालुओं ने की मिशन पूर्ण होने की प्रार्थना…

चंद्रयान -3 की सफल लॉचिंग से देश में खुशी का माहौल, मां गंगा की आरती कर श्रद्धालुओं ने की मिशन पूर्ण होने की प्रार्थना…

-:विज्ञापन:-

वाराणसी। हरिकोटा से शुक्रवार को चंद्रयान -3 को सफलता पूर्वक लॉन्च किए जाने से पूरे देश में खुशी का माहौल है। देश के इस खुशी में हर कोई शामिल होकर देश के वैज्ञानिकों के हौसले को बढ़ा रहा है। धर्म की नगरी काशी में चंद्रयान -3 को सफलता पूर्वक लॉन्च किए जाने पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की विशेष आरती की गई। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा और बाबा श्री काशी विश्वनाथ से चंद्रयान -3 मिशन को सफलता पूर्वक पूर्ण किए जाने की प्रार्थना की।

गंगा तट पर दीपों से लिखा गया चंद्रयान -3, श्रद्धालुओं ने वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला

देश के इतिहास में 14 जुलाई का दिन भारतवासियों के लिए गौरवांवित करने वाला रहा। वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 की सफल लॉचिंग किया, तो पूरा देश खुशी के इस पल में डूब गया। काशी में इस खुशी के मौके पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विशेष पूजन और आरती के साथ मां गंगा के तट पर 1001 दीपों से चंद्रयान -3 लिख कर अपने खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभी ने देश के वैज्ञानिकों के इस सफलता पर खूब सराहना किया।

चंद्रयान के पोस्टर के साथ की गई मां गंगा की विशेष आरती…

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर चंद्रयान -3 की सफलता पर श्रद्धालु चंद्रयान -3 के पोस्टर के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए। मिशन के पूरा होने की कमाना करते हुए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती के पूर्व विशेष पूजन किया। वही मां गंगा की होने वाली नित्य संध्या आरती भी देश के वैज्ञानिकों और चंद्रयान -3 के नाम रही। हजारों की संख्या में मां गंगा की आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने चंद्रयान -3 की सफल लॉचिंग को लेकर हर हर महादेव का उद्घोष किया।