रायबरेली - सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह हुए फायर, लगाए कई गंभीर आरोप

रायबरेली - सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह हुए फायर, लगाए कई गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं। उन्होंने इसकी वैधता की जांच की भी मांग की है। फिरोज गांधी का यह ड्राइविंग लाइसेंस रायबरेली के रहने वाले विकास सिंह ने उन्हें सौंपा था। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जाचने के साथ ही ये भी पता किया जाना चाहिए कि इसे सौंपने वाले व्यक्ति के पास ये कहाँ से आया। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं राहुल गांधी अपनी विज़िट को इवेंट बनाने के लिए अपने साथ ही तो नहीं लेकर आये थे। दिनेश प्रताप सिंह ने दो दिन पहले राहुल गांधी की मनरेगा योजना पर की गईं चौपाल के दौरान उठाये गए सवालों का जवाब देने के लिए पत्रकारों को बुलाया था। इस दौरान उन्होंने मनरेगा का नाम बदले जाने का जवाब देते हुए कहा कि मनरेगा से पूर्व भी इसके अलग अलग नाम रहे हैं। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी के सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का यह अधिकार ख़त्म कर रही है। दिनेश प्रताप सिंह ने उदाहरण के माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी को जानकारी नहीं है कि जीबीबीजी राम जी योजना संशोधन के बाद अधिक मज़बूत हुई है। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी के अडानी अम्बानी का नाम लिए जाने पर भी घोर आपत्ति जताई है।