रायबरेली:बीआरसी कार्यालय रोहनिया में बेखौफ चोरों नें ताला तोड़कर लाखों का माल किया पार,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रायबरेली:बीआरसी कार्यालय रोहनिया में बेखौफ चोरों नें ताला तोड़कर लाखों का माल किया पार,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी



​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीआरसी) कार्यालय रोहनिया का है, जहां रविवार की रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।सोमवार सुबह जब कार्यालय स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा, तो मुख्य कक्ष का नजारा देख दंग रह गया। चोरों ने कार्यालय की सीमेंटेड जाली तोड़ दी थी और मुख्य दरवाजे की कुंडी उखाड़कर भीतर प्रवेश किया था। तहरीर के मुताबिक, चोर कार्यालय से दो यूपीएस, दो बड़ी बैटरियां, इन्वर्टर और ब्लोअर फैन चोरी कर ले गए। चोरों ने न केवल सामान पार किया, बल्कि कार्यालय के महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों को भी बुरी तरह तितर-बितर कर दिया।

- ​सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध,,,, 

घटना की सूचना मिलते ही खण्ड शिक्षा अधिकारी ने 'यूपी 112' को सूचित किया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध व्यक्ति कक्ष में चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। विभाग ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र के कई विद्यालयों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी सूचना समय-समय पर दी गई, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना की प्रतिलिपि एसडीएम ऊंचाहार और बीएसए रायबरेली को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।