यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन रायबरेली के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए यदुवेंद्र प्रताप सिंह

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन रायबरेली के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए यदुवेंद्र प्रताप सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजीव कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य श्रीमती दीपिका चतुर्वेदी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह सहित माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के लेखा अधिकारी सहित दो दर्ज़न से अधिक PES अधिकारी एवं जनपद भर के सभी राजकीय विद्यालयों एवं मुख्यालय स्थित कार्यलयों के लिपिक संवर्गीय सदस्य गण उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री कोषाध्यक्ष एवं ऑडिटर पद के लिए निर्वाचन क़ी प्रक्रिया पूर्ण क़ी गयी। सभी पदों पर एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण अध्यक्ष पर श्री यदुवेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ सहायक राजकीय हाईस्कूल सनही क़ो चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल रोझाय्या भीखम शाह रायबरेली एवं श्री सुनील बाजपेयी उप प्रधानचार्य सेवानिवृत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली ने विजयी घोषित किया।
मंत्री पद पर श्री असद अख्तर खान वरिष्ठ सहायक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरियावा रायबरेली, कोषाध्यक्ष के रूप में श्री जय प्रकाश मिश्रा वरिष्ठ सहायक राजकीय इंटर कॉलेज डीह, उपाध्यक्ष के रूप में श्री संतोष कुमार यादव वरिष्ठ सहायक डायट,ऑडिटर के रूप में महामानकेश्वर वरिष्ठ सहायक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगंज क़ो निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में श्री लोकेश कुमार गुप्ता जनपदीय अध्यक्ष लखनऊ, श्री संजय कुमार पाल मण्डलीय संयोजक लखनऊ, श्री C M श्रीवास्तव मंत्री राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद रायबरेली उपस्थित रहे।
मंच संचालन श्री हरीशानंद मिश्रा नोडल अधिकारी संस्कृत विद्यालय ने किया। इस अवसर पर श्री श्याम सुन्दर राठौर,श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री राकेश तिवारी, श्री जयेंदु मिश्रा, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री राजेंद्र कुमार उपाध्याय, श्री त्रिभुवन कुमार, श्री सुशील सिंह, श्रीमती रेनू भारती, श्रीमती केवलपती, श्रीमती पदमा कुमारी, श्रीमती पूनम रावत सहित सैकड़ो क़ी संख्या में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।